सबसे प्रसिद्ध बैंगलोर पैलेस का इतिहास और पैलेस की संपूर्ण जानकारी

Bangalore Palace
Bangalore Palace

नमस्कार आपका हमारे Knowledge with ruchi.com blog मैं स्वागत है भारत अपने इतिहास और भूगोल के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है भारत में बहुत से किले और महल बने हुए हैं जो कि अपने इतिहास के लिए जाने जाते हैं साथ ही कई प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहरे भी मौजूद है जिन्हें यूनेस्को और नेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है।

आज हम ऐसे ही एक पैलेस के बारे में जानेंगे जिसका नाम है “बैंगलोर पैलेस

यदि आप ऐतिहासिक धरोहरों को देखने या उनके बारे में जानने के शौकीन है तो आर्टिकल को शुरू से अंत तक पूरा पढ़ें।

Contents hide

बैंगलोर पैलेस का इतिहास (History of Bangalore Palace):-

Bangalore Palace
Bangalore Palace

अगर बैंगलोर पैलेस के इतिहास की बात करें तो, बैंगलोर पैलेस इसका निर्माण महाराजा चमरजेंद्र वाडियार के द्वारा सन 1874-1878 के मध्य करवाया गया बेंगलुरु पैलेस के निर्माण में पूरे 4 साल लगे

उसके बाद समय समय पर राजाओं के द्वारा पैलेस में वास्तुकला से संबंधित और अन्य परिवर्तन किए गए

ऐसा माना जाता है कि प्राचीन समय में यह बैंगलोर पैलेस की जगह रेवरेंड जे गैरेट की थी जोकि एक स्कूल के प्रिंसिपल थे, परंतु 40,000 में इस जमीन को महाराजा चमरजेंद्र वाडियार ने खरीद लिया

महाराजा जयचमराजा ने भी अपने शासन काल के समय पैलेस के दरबार हॉल को बाहर के विशाल भाग से जोड़ दिया और पैलेस का एक हिस्सा ओर बढ़ा दिया

राजा महाराजा पैलेस का उपयोग एक निवास स्थान के रूप में किया करते थे लेकिन 2005 वर्ष से इस बेंगलुरु पैलेस को पर्यटक स्थल के रूप में प्रेरकों के लिए खोल दिया गया है और अब वर्तमान समय में पैलेस की मालकिन श्रीमती देवी वाडियार है

बैंगलोर पैलेस की वास्तुकला (Architecture of Bangalore Palace):-

Bangalore Palace
Bangalore Palace

बैंगलोर पैलेस भारत में कर्नाटक के बैंगलोर शहर में स्थित है, जो कि लगभग 454 के क्षेत्रफल में फैले गार्डन में बना हुआ है, यह पैलेस भारत के सभी प्रसिद्ध महलों में से एक है जिसकी वास्तुकला ट्यूडर शैली और स्कॉटिश शैली की है

इतना ही नहीं महल में उपयोग किये जाने वाले फर्नीचर की वास्तुकला एडवर्डियन और नव शास्त्री शैलियों की हैं इस पैलेस में 35 कमरे है, और जमीन पर सुंदर ग्रेनाइट की सीटों से सजाया हुए है, तथा छत महीन कारीगरी और झूमरो से सुसज्जित है

बैंगलोर पैलेस का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा जो आकर्षक का केंद्र बना हुआ है जिसे दरबार हॉल के नाम से जाना जाता है इस दरबार हॉल में आप कई बेहतरीन और अनोखी चीजों का अनुभव ले सकते हैं

गोथिक शैली से संबंधित दरबार हॉल में एक विशाल हाथी का सर भी लगा हुआ है जो बेहद ही अनमोल है महल में साहसी योद्धा महाराजा रवि वर्मा का सुन्दर नक्कासी के साथ चित्र भी बनाया गया है इसके साथ ही आप पैलेस में सबसे प्रसिद्ध और नक्कासीदार 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के चित्र देख सकते हैं

बैंगलोर पैलेस के अंदर एक विशाल संग्रहालय भी मौजूद है जिसमें लगभग 30,000 तस्वीरों का संग्रह किया गया है यह संग्रहालय भारत के सभी प्रसिद्ध संग्रहालय में से एक है, बैंगलोर पैलेस के निर्माण में लगभग 1,00,000 ₹ लगाए गए थे

बैंगलोर पैलेस का उद्यान (Bangalore Palace garden):-

Bangalore Palace
Bangalore Palace

बैंगलोर पैलेस एक विशाल उद्यान में मौजूद है जो भारत के सभी फेमस उद्यानों में से एक माना जाता है इस उद्यान में हरे भरे अलग-अलग पुष्पो वाले पेड़ पौधे, वृक्ष और एक विशाल सुंदर फव्वारा भी मौजूद है

और बच्चों के लिए द फन वर्ल्ड एम्यूज़मेंट पार्क (Fun world amusement park) भी मौजूद है पहले इस उद्यान में संस्कृति से संबंधित कार्यक्रम हुआ करते थे लेकिन अब इन्हें सरकार और मैसूर शाही परिवार के झगड़े के कारण बंद कर दिया गया है

बैंगलोर पैलेस के उद्यान में काफी बड़े-बड़े कलाकार भी आए हुए हैं इस कारण भी यह गार्डन काफी फेमस माना जाता है जैसे बैकस्ट्रीट बॉयज़, एल्टन जॉन, गॉड ऑफ गॉन, एनरी इग्लेसियस, डीप पर्पल, द रोलिंग स्टोंस, मैटालिका, डेविड गुएटा, डॉन मोईन, रोजर वाटर्स, जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध कलाकार भी आए हुए हैं

बैंगलोर पैलेस के आसपास पर्यटक स्थल (Tourist place around of Bangalore Palace):-

Bangalore Palace
Bangalore Palace

अगर आप बैंगलोर पैलेस घूमने का प्लान बना रहे है तो आप को बता दे की भारत में कर्नाटक के बैंगलोर शहर में बैंगलोर पैलेस के अलावा भी कई प्रसिद लोकप्रिय पर्यटक स्थल है जो पैलेस के नजदीक ही स्थित है जो बेहत ही प्रसिद भी माने जाते है जहाँ आप को बैंगलोर की यात्रा के दोरान अवश्य जाना चाहिए।

  • समर पैलेस
  • स्नो सिटी
  • देवनहल्ली किला
  • शिवोम शिव मंदिर
  • थोट्टिकल्लू फॉल्स
  • नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट
  • बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान
  • लाल बाग़
  • द इनोवेटिव फिल्म सिटी
  • कब्बन पार्क
  • इस्कॉन मंदिर
  • नंदी हिल्स
  • बुल मंदिर
  • जवाहरलाल नेहरू तारामंडल
  • उल्सूर झील
  • चुन्नी फॉल्स
  • टीपू सुल्तान पैलेस
  • लीला पैलेस
  • जय महल पैलेस

Read More

लालगढ़ पैलेस का इतिहास-

मैसूर पैलेस का इतिहास-

उदय विलास पैलेस का इतिहास-

बैंगलोर पैलेस घुमने का सही समय, खुलने का समय और प्रवेश शुल्क :-

घुमने का सही समय 

अगर आप बैंगलोर पैलेस घूमने जाने का विचार बना रहे हैं तो हम आपको बता दें कि वैसे तो साल में आप कभी भी जा सकते हैं लेकिन अप्रैल से जून तक के महीने में ना जाए क्योंकि इन महीनों में गर्मी बहुत पड़ती है और तापमान अधिक डिग्री तक पहुँच जाता है  इसलिए आप सितम्बर से लेकर मार्च तक के महीनों में वहां घूमने जा सकते हैं इस समय मौसम ठंडा रहता है और बैंगलोर पैलेस बेहत खुबसूरत लगता है। और इस समय आप बैंगलोर पैलेस के अलावा भी बैंगलोर के ओर भी प्रसिद स्थल घूम सकते है

खुलने का समय :-

बैंगलोर पैलेस सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम को 5:30 बजे तक खुला रहता है।

प्रवेश शुल्क :-

भारतीयों के लिए    230 ₹
    विदेशियों के लिए   460 ₹
फोटोग्राफी के लिए 285 ₹

बैंगलोर पैलेस तक केसे पहुंचे (How to reach Bangalore Palace) :-

ट्रेन से बैंगलोर पैलेस तक केसे पहुंचे :-

अगर आप ट्रेन से जाने की सोच रहे हैं तो आप को बता दे की बैंगलोर पैलेस के सबसे नजदीक 2, बैंगलोर सिटी जंक्शन और यशवंतपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन है यशवंतपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अधिकतर लंबे स्थानों की ट्रेनें चलती है, बैंगलोर सिटी जंक्शन प्रमुख रेलवे स्टेशन है जो भारत के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशन से भी जुड़ा हुआ है रलवे स्टेशन से आप बस या टेक्सी ले सकते है और पैलेस तक पहुच सकते है।

फ्लाइट से बैंगलोर पैलेस तक केसे पहुंचे :-

अगर आप हवाई जहाज से जाना चाहते हैं तो केम्पे गौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बैंगलोर पैलेस के सबसे नजदीक है जो की भारत के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है हवाई अड्डे से आप बस या टेक्सी की मदद से पैलेस तक पहुंच सकते है।

सड़क मार्ग से बैंगलोर पैलेस तक केसे पहुंचे :-

अगर आप सड़क मार्ग के रास्ते से जाना चाहते हैं तो आप खुद के साधन से भी जा सकते हैं यह बैंगलोर शहर सड़क मार्ग के द्वारा सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है और सभी शहरों में चलने वाली सार्वजनिक बसे भी आपको बैंगलोर शहर या बैंगलोर पैलेस तक पहुंचा सकती हैं।

बैंगलोर पैलेस तक पहुंचने का मेप :-

सवाल जवाब (Question Answer) :-

बैंगलोर पैलेस कहां स्थित है?

भारत में कर्नाटक के बैंगलोर शहर में स्थित है।

बैंगलोर पैलेस का निर्माण किसने किया?

बैंगलोर पैलेस का निर्माण महाराजा चमरजेंद्र वाडियार ने

बैंगलोर पैलेस की स्थापना कब हुई?

बैंगलोर पैलेस की स्थापना सन 1874-1878 के मध्य में हुई।

बैंगलोर पैलेस प्रेरकों के लिए कितने बजे खुलता और बंद होता है?

बैंगलोर पैलेस सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम को 5:30 बजे तक खुला रहता है।

बैंगलोर पैलेस क्यों फेमस है?

बैंगलोर पैलेस अपनी अनोखी वास्तुकला और सुन्दर उद्यान के कारण काफी फेमस है

सबसे महत्वपूर्ण बाते (Most important topic) :-

दोस्तों की ऐतिहासिक इमारतों महलों और पर्यटक स्थलों पर यात्रा अवधि टिकट के पैसे जैसे छोटी चीजें बदलती रहती है।

यदि अगर आप को इनके बारे में पता है तो आप कमेंट में जरूर लिखें हम आपके द्वारा दी गई जानकारी जल्द ही अपडेट कर देंगे और यदि इस पोस्ट में हमसे कोई गलती हो गई है तो वह जरूर बताएं।

धन्यवाद

Leave a Comment