नागौर किले का इतिहास और किले की सम्पूर्ण जानकारी

Nagaur Fort
Nagaur Fort

नमस्कार आपका हमारे Knowledge with ruchi.com blog मैं स्वागत है भारत अपने इतिहास और भूगोल के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है भारत में बहुत से किले और महल बने हुए हैं जो कि अपने इतिहास के लिए जाने जाते हैं साथ ही कई प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहरे भी मौजूद है जिन्हें यूनेस्को और नेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है।

आज हम ऐसे ही एक किले के बारे में जानेंगे जिसका नाम है “नागौर किला

यदि आप ऐतिहासिक धरोहरों को देखने या उनके बारे में जानने के शौकीन है तो आर्टिकल को शुरू से अंत तक पूरा पढ़ें।

Contents hide

नागौर किले का इतिहास (History of Nagaur Fort in Hindi):-

Nagaur Fort in Hindi
Nagaur Fort

नागौर किले को अहिच्छत्रगढ़ किला भी कहा जाता हैं। इस किले का निर्माण मुगल राजा शाहजहां और अकबर ने क्षत्रिय शासको के शासन के समय में करवाया था। लेकिन इसे मूल रूप से नागवंशी क्षत्रियो द्वारा बनाया गया था।

कुछ समय पश्चात् मोहम्मद बहलीम ने इसका पुनर्निर्माण करवाया। पिछली कई शताब्दियों में यह किला बहुत सी लड़ाइयों का गवाह रहा है। यह किला दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी खूबसूरती से आकर्षित करता हैं।

नागौर किले की वास्तुकला (Architecture of Nagaur Fort ):-

Nagaur Fort
Nagaur Fort

नागौर, भारत, राजस्थान में स्थित एक शानदार ऐतिहासिक किला है। किले को ऊंची दीवारों, गढ़ों और कई द्वारों से मजबूत किया गया है, नागोर किला 90 एकड़ में फैला है और पारंपरिक राजपूत-मुगल स्थापत्य शैली में बनाया गया है।

इसमें जटिल नक्काशी, आश्चर्यजनक भित्तिचित्र, और विस्तृत जाली का काम (जाली स्क्रीन) है। किला परिसर महलों, मंदिरों, उद्यानों और आवासीय क्षेत्रों सहित कई खंडों में विभाजित है। नागौर किला राजस्थान के भव्य किलो में से एक मुख्य किला हैं।

जिसे मुगल राजा शाहजहां तथा अकबर द्वारा निर्मित करवाया गया था। यहां आज भी किले के पास मुगल गार्डन, और मस्जिदों जैसी कई संरचनाये स्तिथ हैं। जिन्हे मुगलों द्वारा बनवाया गया था।

किले के परिसर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला नागौर महोत्सव लोक संगीत, नृत्य और ऊंट दौड़ सहित राजस्थान की जीवंत संस्कृति और परंपराए प्रदर्शित होती है। जो दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करती है।

नागौर किले में घूमने लायक अकर्षण स्थल (Attractions Inside Nagaur Fort):-

Nagaur Fort of interior
Nagaur Fort

किले में कई देखने लायक संरचनाएं स्तिथ हैं, जिनमे से कुछ आज भी अच्छी स्थिति में हैं तथा कुछ खंडहर हैं। किले की प्रमुख संरचनाओं में हाड़ी रानी महल, बखत सिंह पैलेस , दीपक महल, अकबरी महल तथा अमर सिंह महल आदि स्थित हैं।

अकबरी महल-

किले के भीतर यह महल सम्राट अकबर द्वारा बनवाया गया था और नागौर की यात्रा के दौरान उनके निवास के रूप में इस्तेमाल किया गया था। यह मुगल और राजपूत स्थापत्य तत्वों के मिश्रण को प्रदर्शित करता है।

दीपक महल-

यह महल महाकाव्य रामायण और अन्य पौराणिक कथाओं के दृश्यों को दर्शाने वाले खूबसूरत भित्तिचित्रों के लिए जाना जाता है। यह उस युग के कारीगरों की कलात्मक शक्ति को प्रदर्शित करता है।

हाडी रानी महल-

Nagaur Fort of interior
Nagaur Fort

अपनी बहादुरी के लिए जानी जाने वाली एक प्रसिद्ध राजपूत रानी, ​​​​हाड़ी रानी को समर्पित, यह महल किले के भीतर एक लोकप्रिय आकर्षण है। इसमें एक संग्रहालय है जो बीते युग से कलाकृतियों और अवशेषों को प्रदर्शित करता है।

अकबर की मस्जिद-

किले के प्रवेश द्वार के पास स्थित इस मस्जिद का निर्माण अकबर के शासन काल में हुआ था। यह हिंदू और इस्लामी स्थापत्य शैली के अनूठे मिश्रण को दर्शाता है।

मीरा बाई मंदिर-

प्रसिद्ध कवि-संत मीराबाई को समर्पित, यह मंदिर किले के भीतर एक पूजा स्थल है। यह भक्तों और पर्यटकों को समान रूप से आकर्षित करता है।

नागौर किले के अन्दर जाने के द्वार (Entrance Gate Of Nagaur Fort ):-

Nagaur Fort
Nagaur Fort

नागौर किले के अन्दर जाने के लिए तीन मुख्य प्रवेश द्वार हैं । पहला प्रवेश द्वार हमलावरों से बचने के लिए बनवाया गया था। दूसरे द्वार को “बीच का पॉल” तथा तीसरे द्वार को “कचेरी पॉल” कहा जाता हैं।

सिरह पॉल (मुख्य प्रवेश द्वार) – किले का बाहरी द्वार

बीच का पॉल (मध्य द्वार ) – किले में प्रवेश का दूसरा द्वार

कचेरी पॉल (कोर्ट गेट ) – लोगों के लिए न्यायपालिका घर

नागौर किले के आसपास पर्यटक स्थल (Tourist Place Around Of Nagaur Fort ):-

Nagaur Fort
Nagaur Fort

अगर आप नागौर किला घुमने का प्लान बना रहे है तो आप को बता दे की राजस्थान के नागौर शहर में नागौर किले के अलावा भी कई प्रसिद लोकप्रिय पर्यटक स्थल है जो नागौर किले के नजदीक ही स्थित है जो बेहत ही प्रसिद भी माने जाते है जहाँ आप को नागौर शहर की यात्रा के दोरान अवश्य जाना चाहिए।

  • नागौर किला
  • तर्कीन दरगाह
  • दीपक महल
  • जैन मंदिर
  • अमर सिंह स्मारक
  • अकबरी महल
  • साईं जी का टंका
  • पशुपति नाथ मंदिर
  • खिमसर किला
  • कुचामन किला
  • बड़े पीर साहब दरगाह
  • लाडनूं
  • सैंड ड्यून विलेज
  • झोरड़ा
  • नागौर मेला
  • राव अमर सिंह राठौर की छतरी नागौर
  • काव्य ऋषि कुंड कुचामन सिटी नागौर
  • सांभर झील नागौर
  • करंट बालाजी मंदिर लाडनूं
  • शाही जामा मस्जिद नागौर
  • सिटी पार्क नागौर
  • गांधी वाटिका
  • नेहरू पार्क
  • ब्राह्मणी माता मंदिर मेड़ता
  • करमां बाई का मंदिर
  • वीर तेजाजी जन्म स्थली, खरनाल गांव नागौर
  • श्री चतुर्भुज नाथ मंदिर
  • मीराबाई मंदिर
  • मीरा बाई स्मारक मेड़ता
  • मां पांडुका माता मंदिर
  • गणेश डूंगरी
  • श्री दधिमती माता जी मंदिर

Read More-

गागरोन किले का इतिहास

सज्जनगढ़ किले का इतिहास-

आमेर किले का इतिहास

नागौर किला घुमने का सही समय, खुलने का समय और प्रवेश शुल्क :-

Nagaur Fort
Nagaur Fort

घूमने का सही समय :

अगर आप नागौर किला घूमने जाने का विचार बना रहे हैं तो हम आपको बता दें कि वैसे तो साल में आप कभी भी जा सकते हैं ,लेकिन अप्रैल से जून तक के महीने में ना जाए क्योंकि इन महीनों में राजस्थान में गर्मी बहुत पड़ती है और तापमान अधिक डिग्री तक पहुँच जाता है इसलिए आप सितम्बर से लेकर मार्च तक के महीनों में वहां घूमने जा सकते हैं इस समय मौसम ठंडा रहता है और नागौर किला बेहत खुबसूरत लगता है।

खुलने का समय :-

नागौर किला सुबह 8:30 से दोपहर 1:30 तथा दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है।

प्रवेश शुल्क :-

भारतीयों के लिए 15 ₹
विदेशियों के लिए 50 ₹

नागौर किले तक केसे पहुंचे (How to Reach Nagaur Fort) :-

Nagaur Fort
Nagaur Fort

ट्रेन से नागौर किले तक केसे पहुंचे :-

अगर आप ट्रेन से जाने की सोच रहे हैं तो आप को बता दे की नागौर किला के सबसे नजदीक नागौर रेलवे जंक्शन है रेलवे स्टेशन से आप बस या टेक्सी ले सकते है और किले तक पहुँच सकते है। जहाँ से नागौर किला केवल 10 मिनट की दुरी पर स्थित है।

फ्लाइट से नागौर किले तक केसे पहुंचे :-

अगर आप हवाई जहाज से नागौर किला जाना चाहते हैं तो जोधपुर हवाई अड्डा किले के सबसे नजदीक है जो की नागौर किला से केवल 2 घंटे व 23 मिनट की दूरी पर स्थित हैं। हवाई अड्डे से आप बस या टेक्सी की मदद से नागौर किले तक पहुंच सकते है।

सड़क मार्ग से नागौर किले तक केसे पहुंचे :-

अगर आप सड़क मार्ग के रास्ते से जाना चाहते हैं तो आप खुद के साधन से भी जा सकते हैं यह नागौर किला सड़क मार्ग के द्वारा सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है और सभी शहरों में चलने वाली सार्वजनिक बसे भी आपको नागौर जिले या नागौर किले तक पहुंचा सकती हैं।

नागौर किले तक पहुंचने का मेप :-

सवाल जवाब (Question Answer) :-

नागौर किला कहां स्थित है?

राजस्थान के नागौर शहर में स्थित है।

नागौर किले की स्थापना कब हुई?

किले का निर्माण लगभग 1154 ईस्वी के बीच में हुआ था।

नागौर किले का निर्माण किसने करवाया?

मुगल राजा शाहजहां और अकबर ने।

नागौर किला प्रेरकों के लिए कितने बजे खुलता और बंद होता है?

किला सुबह 8:30 से दोपहर 1:30 तथा दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक खुला रहता है।

नागौर किला क्यों फेमस है?

इस किले का मुख्य आकर्षण केंद्र किले के परिसर में बने हुए महल, मस्जिद और मंदिर है इस के अतिरिक्त यह किला अपनी वास्तुकला की भव्यता, ऐतिहासिक महत्व, सांस्कृतिक और वीरता के कारण काफी फेमस माना जाता है।

सबसे महत्वपूर्ण बाते (Most important topic) :-

दोस्तों की ऐतिहासिक इमारतों महलों और पर्यटक स्थलों पर यात्रा अवधि टिकट के पैसे जैसे छोटी चीजें बदलती रहती है।

यदि अगर आप को इनके बारे में पता है तो आप कमेंट में जरूर लिखें हम आपके द्वारा दी गई जानकारी जल्द ही अपडेट कर देंगे और यदि इस पोस्ट में हमसे कोई गलती हो गई है तो वह जरूर बताएं।

धन्यवाद

Leave a Comment