सामोद पैलेस का इतिहास, सुविधाएं और घूमने की जानकारी

Samode Palace
Samode Palace

नमस्कार आपका हमारे Knowledge with ruchi.com blog मैं स्वागत है भारत अपने इतिहास और भूगोल के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है भारत में बहुत से किले और महल बने हुए हैं जो कि अपने इतिहास के लिए जाने जाते हैं साथ ही कई प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहरे भी मौजूद है जिन्हें यूनेस्को और नेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है।

आज हम ऐसे ही एक पैलेस के बारे में जानेंगे जिसका नाम है “सामोद पैलेस ”

यदि आप ऐतिहासिक धरोहरों को देखने या उनके बारे में जानने के शौकीन है तो आर्टिकल को शुरू से अंत तक पूरा पढ़ें।

Contents hide

सामोद पैलेस का इतिहास (Samode Palace History in Hindi):-

Samode Palace History in Hindi
Samode Palace

सामोद पैलेस की उत्पत्ति 16 वीं शताब्दी की शुरुआत में देखी जा सकती है जब सामोद के रावल के रूप में जाने जाने वाले कुलीन राजपूत कबीले ने इस क्षेत्र में अपना शासन स्थापित किया।

प्रारंभ में, महल कबीले के लिए एक छोटे किले के रूप में कार्य करता था। हालाँकि, 18 वीं शताब्दी के अंत में, रावल ने इसे अपने निवास के लिए एक सुंदर महल में बदल दिया।

सामोद पैलेस के निर्माण में कई दशक लगे और इसे रावल परिवार के विभिन्न शासकों द्वारा विभिन्न चरणों में पूरा किया गया। सामोद पैलेस ने 20वीं शताब्दी के मध्य तक सामोद महल ने रावल के शाही निवास के रूप में कार्य किया।

हालांकि, बदलते समय और वित्तीय चुनौतियों के साथ, महल अस्त-व्यस्त हो गया। 1980 के दशक में, रावल ने महल की वास्तुकला की सुंदरता को बनाए रखने और इसे दुनिया भर के पर्यटकों के साथ साझा करने के लिए महल को एक हेरिटेज होटल में बदल दिया।

सामोद पैलेस की वास्तुकला (Architecture of Samode Palace):-

सामोद पैलेस भारत के राजस्थान राज्य में जयपुर के पास समोद गाँव में स्थित एक ऐतिहासिक महल है। यह अपनी आश्चर्यजनक वास्तुकला, जटिल भित्तिचित्रों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है।

महल राजपूत और मुगल स्थापत्य शैली से मिलकर बना है, जिसमें नाजुक नक्काशी, जटिल दर्पण का काम और जीवंत भित्तिचित्र हैं। महल में हॉल, विशाल आंगन और खूबसूरती से भरे बगीचे भी हैं।

सामोद पैलेस के अंदरूनी भाग उत्तम कलाकृति और शिल्प कौशल से सुशोभित हैं। दीवारों और छतों को पौराणिक कथाओं, शाही जुलूसों के दृश्यों को दर्शाते हुए जटिल चित्रों से सजाया गया है। महल में जटिल रूप से डिज़ाइन किए गए संगमरमर के खंभे, अलंकृत झूमर और प्राचीन फर्नीचर भी हैं

वर्तमान समय में सामोद पैलेस हेरिटेज होटल में परिवर्तित होने के कारण पैलेस में सभी आधुनिक सुविधाएं देखने को मिलते हैं जिसका मनोरंजन पर्यटक उठा सकते हैं इसकी सुंदर संरचना, जटिल कलाकृति, और शाही माहौल आगंतुकों को आकर्षित करती है।

सामोद पैलेस में पर्यटकों को मिलने वाली सुविधाएं (Facilities Provided To Tourists In Samode Palace):-

Samode Palace
Samode Palace

इस पैलेस हेरिटेज होटल में विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है जिसका मनोरंजन बच्चे से लेकर वृद्ध व्यक्ति तक उठा सकते हैं

  • आपके कमरे में खाने की सेवा
  • कपड़े धोने की सेवा
  • अचानक बीमारी होने पर तुरंत फ़ोन के द्वारा डॉक्टर की सेवा
  • वाई-फाई और हाई-स्पीड इंटरनेट बिजनेस सेंटर
  • महिलायों के लिए ब्यूटी पार्लर
  • शहर में अन्य जगहे घूमने के लिए पुरानी कारें
  • 2 पूल
  • विदेशी मुद्रा विनिमय स्वीकृत है
  • लैपटॉप या ऑनलाइन बिल का भुगतान
  • दरबार हॉल में सम्मेलन, शादियों और अन्य पार्टियों की सुविधा
  • अन्य सुविधाओं की पेशकश में बैठक की सुविधा, एक खेल का कमरा और एक टूर डेस्क शामिल हैं।

सामोद पैलेस में मनोरंजक गतिविधियाँ (Entertainment Activities at Samode Palace):-

Samode Palace
Samode Palace
  • सामोद पैलेस में आप कुकिंग क्लासेस का मजा ले सकते हैं
  • सामोद महल में तैराको के लिए फूल और छतों पर स्विमिंग पूल भी है जिसका फुल मजा ले सकते हैं
  • यहां आप आयुर्वेदिक चिकित्सा, मालिश, हाउस स्पा, फेशियल, पैडिक्योर और भी अन्य शारीरिक क्रियाओं का मनोरंजन उठा सकते हैं
  • यहां आप हॉट एयर बैलून राइट का मनोरंजन भी उठा सकते हैं

सामोद पैलेस के आसपास पर्यटक स्थल (Tourist place around of Samode Palace):-

Samode Palace
Samode Palace

अगर आप सामोद पैलेस में घूमने का प्लान बना रहे है तो आप को बता दे की राजस्थान के जयपुर जिले में सामोद पैलेस के अलावा भी कई प्रसिद लोकप्रिय पर्यटक स्थल है जो सामोद पैलेस के नजदीक ही स्थित है जो बेहत ही प्रसिद भी माने जाते है जहाँ आप को जयपुर की यात्रा के दोरान अवश्य जाना चाहिए।

  • सिटी पैलेस
  • जल महल
  • नाहरगढ़ किला
  • जयगढ़ किला
  • अल्बर्ट हॉल म्यूजियम
  • बिरला मंदिर
  • रामबाग पैलेस
  • चोखी धानी
  • अम्बेर किला व महल
  • झालाना लेपर्ड कंजरवेशन रिज़र्व
  • जंतर मंतर
  • राज मन्दिर सिनेमा
  • हवामहल
  • सिसोदिया रानी गार्डन
  • गोंविंद देवजी मंदिर
  • सेंट्रल पार्क
  • बापू बाजार
  • वर्ल्ड ट्रेड पार्क (WTP)
  • अक्षरधाम मंदिर
  • गलताजी मंदिर
  • मोती डूंगरी गणेश मंदिर
  • सांभर झील
  • अनोखी म्‍यूजियम ऑफ हैंड प्रिंटिग
  • म्यूज़ियम ऑफ लेगासीज
  • वैक्‍स म्‍यूज‍ियम
  • आम्रपाली संग्रहालय
  • नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क
  • जेम एंड ज्वैलरी संग्रहालय
  • सनराइज ड्रीम वर्ल्ड
  • वृंदावन गार्डन
  • स्टेच्यू सर्कल जयपुर
  • माधवेंद्र पैलेस स्कल्पचर पार्क
  • कनक वृंदावन गार्डन
  • महारानी की छतरी

Read More:-

नीमराना फोर्ट हेरिटेज होटल-

खिमसर फोर्ट हेरिटेज होटल-

सरिस्का पैलेस हेरिटेज होटल-

जयपुर का प्रसिद्ध भोजन (Famous Food of Jaipur in Hindi) :-

Famous Food of Jaipur
Famous Food of Jaipur

सामोद पैलेस राजस्थान के ऐतिहासिक और सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक माना जाता है। जहां सामोद पैलेस को देखने हजारों संख्या से भी अधिक पर्यटक आते हैं तथा यहां के स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लेते हैं।

यदि आप भी यहां के स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लेना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि वैसे तो यहां के सभी भोजन स्वादिष्ट है जेसे दाल -बाटी -चूरमा, यहाँ का सबसे प्रसिद फूड है तथा दूध -जलेबी, घेवर और स्नेह के समय कचोरी और समोसा का स्वाद ले सकते है।

सामोद पैलेस घूमने का सही समय, खुलने का समय और प्रवेश शुल्क :-

घूमने का सही समय :

अगर आप सामोद पैलेस घूमने जाने का विचार बना रहे हैं तो हम आपको बता दें कि वैसे तो साल में आप कभी भी जा सकते हैं ,लेकिन अप्रैल से जून तक के महीने में ना जाए क्योंकि इन महीनों में राजस्थान में गर्मी बहुत पड़ती है और तापमान अधिक डिग्री तक पहुँच जाता है इसलिए आप सितम्बर से लेकर मार्च तक के महीनों में वहां घूमने जा सकते हैं इस समय मौसम ठंडा रहता है और सामोद पैलेस बेहत खुबसूरत लगता है।

खुलने का समय :-

सामोद पैलेस सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम को 6:00 बजे तक खुला रहता है।

प्रवेश शुल्क :-

प्रति व्यक्ति के लिए1000 ₹

सामोद पैलेस तक केसे पहुंचे (How to Reach Samode Palace) :-

ट्रेन से सामोद पैलेस तक केसे पहुंचे :-

अगर आप ट्रेन से जाने की सोच रहे हैं तो आप को बता दे की सामोद पैलेस के सबसे नजदीक जयपुर रेलवे जंक्शन है जहाँ से सामोद पैलेस केवल 39 मिनट की दूरी पर स्थित है। रेलवे स्टेशन से आप बस या टेक्सी ले सकते है और सामोद पैलेस तक पहुंच सकते है।

फ्लाइट से सामोद पैलेस तक केसे पहुंचे :-

अगर आप हवाई जहाज से जाना चाहते हैं तो सांगानेर हवाई अड्डा सामोद पैलेस के सबसे नजदीक है जो की सामोद पैलेस से केवल 56 किमी दुरी पर स्थित है हवाई अड्डे से आप बस या टेक्सी की मदद से सामोद पैलेस तक पहुंच सकते है।

सड़क मार्ग से सामोद पैलेस तक केसे पहुंचे :-

अगर आप सड़क मार्ग के रास्ते से जाना चाहते हैं तो आप खुद के साधन से भी जा सकते हैं यह सामोद पैलेस सड़क मार्ग के द्वारा सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है और सभी शहरों में चलने वाली सार्वजनिक बसे भी आपको जयपुर शहर या सामोद पैलेस तक पहुंचा सकती हैं।

सामोद पैलेस तक पहुंचने का मेप :-

सवाल जवाब (Question Answer) :-

सामोद पैलेस कहां स्थित है?

भारत में राजस्थान के जयपुर जिले में स्थित है।

सामोद पैलेस की स्थापना कब हुई?

किले की स्थापना 16 वीं शताब्दी की शुरुआत में हुई।

सामोद पैलेस का निर्माण किसने करवाया?

रावल ने।

सामोद पैलेस प्रेरकों के लिए कितने बजे खुलता और बंद होता है?

यह किला सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम को 6:00 बजे तक खुला रहता है।

सामोद पैलेस क्यों फेमस है?

सामोद पैलेस शाही वास्तुकला, जटिल चित्र और नाजुक नक्काशी होने के कारण बेहत फेमस है और आधुनिक सुविधाजनक हेरिटेज होटल के कारण भी यह काफी फेमस माना जाता है।

सबसे महत्वपूर्ण बाते (Most important topic) :-

दोस्तों की ऐतिहासिक इमारतों महलों और पर्यटक स्थलों पर यात्रा अवधि टिकट के पैसे जैसे छोटी चीजें बदलती रहती है।

यदि अगर आप को इनके बारे में पता है तो आप कमेंट में जरूर लिखें हम आपके द्वारा दी गई जानकारी जल्द ही अपडेट कर देंगे और यदि इस पोस्ट में हमसे कोई गलती हो गई है तो वह जरूर बताएं।

धन्यवाद

Leave a Comment