![चान्वा लूनी किले का इतिहास और किले में घूमने की पूरी जानकारी 2 Fort Chanwa Luni History in Hindi](https://www.knowledgewithruchi.com/wp-content/uploads/2023/05/Chanwa-Fort-2.jpg)
नमस्कार आपका हमारे Knowledge with ruchi.com blog मैं स्वागत है भारत अपने इतिहास और भूगोल के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है भारत में बहुत से किले और महल बने हुए हैं जो कि अपने इतिहास के लिए जाने जाते हैं साथ ही कई प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहरे भी मौजूद है जिन्हें यूनेस्को और नेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है।
आज हम ऐसे ही एक किले के बारे में जानेंगे जिसका नाम है “चान्वा लूनी किला”, “किला चान्वा“ या “चान्वा कैसल” के नाम से भी जाना जाता है
यदि आप ऐतिहासिक धरोहरों को देखने या उनके बारे में जानने के शौकीन है तो आर्टिकल को शुरू से अंत तक पूरा पढ़ें।
चान्वा किले का इतिहास (Fort Chanwa Luni History in Hindi):-
![चान्वा लूनी किले का इतिहास और किले में घूमने की पूरी जानकारी 3 Fort Chanwa Luni](https://www.knowledgewithruchi.com/wp-content/uploads/2023/05/Chanwa-Fort-4-P.jpg)
चान्वा लूनी किले का निर्माण 19वीं शताब्दी के अंत में मारवाड़ क्षेत्र के एक प्रसिद्ध रईस कविराज मुरारीदानजी द्वारा किया गया था। किला मुख्य रूप से कुलीन परिवार के लिए एक शाही निवास के रूप में और स्थानीय ग्रामीणों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाया गया था।
किले ने मारवाड़ कुलीन परिवार के सदस्यों के लिए पैतृक घर के रूप में कार्य किया। परिवार का एक लंबा और शानदार इतिहास रहा है और इसने इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे अपनी वीरता, कला के संरक्षण और समुदाय में योगदान के लिए जाने जाते थे।
वर्षों से, किले को क्षय की चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, 1990 के दशक में, किले के वर्तमान संरक्षक, राठौर परिवार के वंशज, ने इस वास्तुशिल्प किले को पुनर्जीवित करने और संरक्षित करने के लिए व्यापक प्रयास किए है।
चान्वा किले की वास्तुकला (Architecture of Chanwa Fort ):-
![चान्वा लूनी किले का इतिहास और किले में घूमने की पूरी जानकारी 4 Chanwa Fort](https://www.knowledgewithruchi.com/wp-content/uploads/2023/05/Chanwa-Fort-7-P.jpg)
यह चान्वा लूनी किला भारत के राजस्थान राज्य में जोधपुर के पास लूनी गाँव में स्थित एक ऐतिहासिक किला है। यह राजपूत वास्तुकला का एक शानदार उदाहरण है
चान्वा किला राजपूत युग की स्थापत्य कला को प्रदर्शित करता है। इसमें जटिल नक्काशी, अलंकृत बालकनियाँ, विशाल प्रांगण और प्रभावशाली मीनारें हैं। किला लाल बलुआ पत्थर का उपयोग करके बनाया गया है, यह बेहत ही भव्य किला है जो आकर्षक दिखाई देता है।
अब इस किले को एक लक्ज़री हेरिटेज होटल में बदल दिया गया। यह आगंतुकों को आधुनिक सुविधाओं का आनंद देते हुए शाही अनुभव करने का अवसर प्रदान करता है।
इस चान्वा किले की शानदार वास्तुकला ने भारत और विदेशों के फिल्म निर्माताओं को भी अपनी ओर आकर्षित किया है। इस किले में कई बॉलीवुड और अंतर्राष्ट्रीय फिल्में बनाई गयी है।
चान्वा किला हेरिटेज होटल (Chanwa Fort Heritage Hotel):-
![चान्वा लूनी किले का इतिहास और किले में घूमने की पूरी जानकारी 5 Chanwa Fort](https://www.knowledgewithruchi.com/wp-content/uploads/2023/05/Chanwa-Fort-3-P.jpg)
आज चान्वा किला एक लग्जरी हेरिटेज होटल में तब्दील हो चुका है। किले के सुंदर कमरे मेहमानों को आधुनिक सुविधाओं के साथ एक शाही अनुभव प्रदान करते हैं।
किला एक होटल में परिवर्तन होने के बाद, न केवल इसके ऐतिहासिक महत्व को संरक्षित रखा है बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था में भी योगदान दिया है। और यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन गया है
इस लग्जरी होटल में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है जैसे स्विमिंग पूल, जिम, शॉपिंग मॉल, आयुर्वेदिक केंद्र, रेस्टोरेंट, प्ले ग्राउंड, सलून आदि सुविधाएं मौजूद है जिसका मनोरंजन बच्चे से लेकर वृद्ध व्यक्ति तक उठा सकते हैं साथ ही रहने के लिए शाही कमरे भी है
चान्वा किले के आसपास पर्यटक स्थल (Tourist place around of Chanwa Fort ):-
![चान्वा लूनी किले का इतिहास और किले में घूमने की पूरी जानकारी 6 Chanwa Fort](https://www.knowledgewithruchi.com/wp-content/uploads/2023/05/Chanwa-Fort-P.jpg)
अगर आप चान्वा लूनी किले में घुमने का प्लान बना रहे है तो आप को बता दे की राजस्थान के जोधपुर जिले में चान्वा किले के अलावा भी कई प्रसिद लोकप्रिय पर्यटक स्थल है जो चान्वा किले के नजदीक ही स्थित है जो बेहत ही प्रसिद भी माने जाते है जहाँ आप को जोधपुर की यात्रा के दोरान अवश्य जाना चाहिए।
- मेहरानगढ़ किला
- शीश महल
- फूल महल
- महामंदिर
- सोमनाथ मंदिर
- मोती महल
- राय बाग पैलेस
- बालसमंद झील
- महामंडलेश्वर महामंदिर
- खेजड़ला किला
- जसवंत थाडा
- बन्ना मंदिर
- मंडोर गार्डन
- मेहरानगढ़ फोर्ट म्यूजियम
- चामुंडा माता मंदिर
- माचिया जैविक उद्यान
- कायलाना झील
- उम्मेद भवन पैलेस
- ओसियां मंदिर
- राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क
- घंटा घर
- त्रिपोलिया बाजार
- चांद बाउरी
- तोरजी का झालरा
- ट्रॉफी बार
- रास हवेली
- उम्मेद हेरिटेज आर्ट स्कूल
- चान्वा लूनी किला
- संग्रहालय
- स्पलैश वाटर पार्क
- मसूरिया हिल गार्डन
- रानीसर पदमसर
- मजेदार दुनिया
- फ्लाइंग फॉक्स
- निराली धानी
- तखत सागर झील
- ऑन दी रॉक्स
- उमेद उद्यान चिड़ियाघर
- अरना झरना
- गुडा झील
- खिचन पक्षी अभयारण्य
![चान्वा लूनी किले का इतिहास और किले में घूमने की पूरी जानकारी 7 Chanwa Fort](https://www.knowledgewithruchi.com/wp-content/uploads/2023/05/Chanwa-Fort-5-P.jpg)
Read More:-
जोधपुर का प्रसिद्ध भोजन (Famous Food of Jodhpur in Hindi) :-
![चान्वा लूनी किले का इतिहास और किले में घूमने की पूरी जानकारी 8 Jodhpur ka Famous Food](http://knowledgewithruchi.com/wp-content/uploads/2022/12/Food-p.-1024x576.jpg)
चान्वा किला राजस्थान के ऐतिहासिक और सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक माना जाता है जहां चान्वा किले को देखने हजारों संख्या से भी अधिक पर्यटक आते हैं तथा यहां के स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लेते हैं।
यदि आप भी यहां के स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लेना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि वैसे तो यहां के सभी भोजन स्वादिष्ट है जेसे दाल बाटी चूरमा और मावा कचोरी यहाँ का सबसे प्रसिद फूड है।तथा दूध -जलेबी, घेवर और मिर्ची बड़ा ,सांगरी सब्जी प्याज की कचोरी का स्वाद ले सकते है।
चान्वा किला घूमने का सही समय, खुलने का समय और प्रवेश शुल्क :-
![चान्वा लूनी किले का इतिहास और किले में घूमने की पूरी जानकारी 9 Chanwa Fort](https://www.knowledgewithruchi.com/wp-content/uploads/2023/05/Chanwa-Fort-1-P.jpg)
घूमने का सही समय :–
अगर आप चान्वा किला घूमने जाने का विचार बना रहे हैं तो हम आपको बता दें कि वैसे तो साल में आप कभी भी जा सकते हैं ,लेकिन अप्रैल से जून तक के महीने में ना जाए क्योंकि इन महीनों में राजस्थान में गर्मी बहुत पड़ती है और तापमान अधिक डिग्री तक पहुँच जाता है इसलिए आप सितम्बर से लेकर मार्च तक के महीनों में वहां घूमने जा सकते हैं इस समय मौसम ठंडा रहता है और चान्वा किला बेहत खुबसूरत लगता है।
खुलने का समय :-
चान्वा किला 24 घन्टे खुला रहता है। और रविवार को भी खुला रहता है। आप यहाँ घुमने कभी भी जा सकते है
प्रवेश शुल्क :-
जेसा की हम आप को बता चुके है यह चान्वा किला अब एक लग्जरी होटल के रूप में बदल गया है इसलिए आप यहाँ आराम से घूम सकते है इस के लिए कोई शुल्क नही देना पड़ता लेकिन इस होटल में रुकने के लिए कमरों की आधुनिक सुविधाओ के अनुसार शुल्क देना पड़ेगा है
चान्वा किले तक केसे पहुंचे (How to Reach Chanwa Fort) :-
![चान्वा लूनी किले का इतिहास और किले में घूमने की पूरी जानकारी 10 Fort Chanwa Luni](https://www.knowledgewithruchi.com/wp-content/uploads/2023/05/Chanwa-Fort-6-P.jpg)
ट्रेन से चान्वा किले तक केसे पहुंचे :-
अगर आप ट्रेन से जाने की सोच रहे हैं तो आप को बता दे की चान्वा किले के सबसे नजदीक जोधपुर रेलवे जंक्शन है रेलवे स्टेशन से आप बस या टेक्सी ले सकते है और चान्वा किले तक पहुंच सकते है।
फ्लाइट से चान्वा किले तक केसे पहुंचे :-
अगर आप हवाई जहाज से जाना चाहते हैं तो जोधपुर हवाई अड्डा चान्वा किले के सबसे नजदीक है जो की चान्वा किले से केवल 58 मीनट की दुरी पर स्थित है हवाई अड्डे से आप बस या टेक्सी की मदद से चान्वा किले तक पहुंच सकते है।
सड़क मार्ग से चान्वा किले तक केसे पहुंचे :-
अगर आप सड़क मार्ग के रास्ते से जाना चाहते हैं तो आप खुद के साधन से भी जा सकते हैं यह चान्वा किला सड़क मार्ग के द्वारा सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है और सभी शहरों में चलने वाली सार्वजनिक बसे भी आपको जोधपुर शहर या चान्वा किले तक पहुंचा सकती हैं।
चान्वा किले तक पहुंचने का मेप :-
सवाल जवाब (Question Answer) :-
चान्वा किला कहां स्थित है?
भारत में राजस्थान के जोधपुर जिले के पास लूनी गाँव में स्थित है।
चान्वा किले की स्थापना कब हुई?
किले की स्थापना 19वीं शताब्दी में हुई।
चान्वा किले का निर्माण किसने करवाया?
इस किले का निर्माण कविराज मुरारीदानजी ने करवाया गया था।
चान्वा किला प्रेरकों के लिए कितने बजे खुलता और बंद होता है?
यह चान्वा किला 24 घन्टे खुला रहता है। और रविवार को भी खुला रहता है।
चान्वा किला क्यों फेमस है?
चान्वा किला अपनी शाही वास्तुकला और एक लग्जरी हेरिटेज होटल होने के कारण काफी फेमस है
सबसे महत्वपूर्ण बाते (Most important topic) :-
दोस्तों की ऐतिहासिक इमारतों महलों और पर्यटक स्थलों पर यात्रा अवधि टिकट के पैसे जैसे छोटी चीजें बदलती रहती है।
यदि अगर आप को इनके बारे में पता है तो आप कमेंट में जरूर लिखें हम आपके द्वारा दी गई जानकारी जल्द ही अपडेट कर देंगे और यदि इस पोस्ट में हमसे कोई गलती हो गई है तो वह जरूर बताएं।
धन्यवाद