पुणे में स्थित राजगढ़ किले का इतिहास और किले के बारे में संपूर्ण जानकारी

Rajgad Fort
Rajgad Fort

नमस्कार आपका हमारे Knowledge with ruchi.com blog मैं स्वागत है भारत अपने इतिहास और भूगोल के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है भारत में बहुत से किले और महल बने हुए हैं जो कि अपने इतिहास के लिए जाने जाते हैं साथ ही कई प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहरे भी मौजूद है जिन्हें यूनेस्को और नेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है।

आज हम ऐसे ही एक किले के बारे में जानेंगे जिसका नाम है “राजगढ़ किला

यदि आप ऐतिहासिक धरोहरों को देखने या उनके बारे में जानने के शौकीन है तो आर्टिकल को शुरू से अंत तक पूरा पढ़ें।

Contents hide

राजगढ़ किले का इतिहास (Rajgad Fort History in Hindi):-

Rajgad Fort History in Hindi
Rajgad Fort

राजगढ़ किले का इतिहास बेहत प्राचीन माना जाता है, इतिहासकारों का ऐसा कहना है कि इस किले का निर्माण भारत के मध्ययुगीन काल में हुआ था

राजगढ़ किले पर अधिकतर मराठा शासकों का शासन रहा है छत्रपति शिवाजी ने सन 1646-1647 के मध्य आदिलशाह से तोरण किले के साथ ही राजगढ़ किले पर भी अपना अधिकार जमा लिया था और राजगढ़ जिले का पुनर्निर्माण करवाया गया और तभी किले का नाम राजगढ़ रखा गया

ऐसा माना जाता है कि 2 दशकों से भी अधिक समय तक यह राजगढ़ किला मराठा शासकों की राजधानी हुआ करता था जिसमें से महाराजा छत्रपति शिवाजी ने तो काफी समय तक इस किले पर शासन किया था

लेकिन 19 वीं शताब्दी के दौरान अंग्रेजों ने राजगढ़ किले पर अपना अधिकार जमा लिया था, यह किला उन 17 किलो में से एक है जिसे पुरंदर संधि पर हस्ताक्षर के दौरान छत्रपति शिवाजी ने रखा था यह संधि सन 1665 में हुई थी

जो कि मुगल सेना के जनरल जयसिंह प्रथम और शिवाजी के मध्य हुई थी और इस संधि के पश्चात 23 किलो पर मुगल शासकों का शासन हो गया था

राजगढ़ किले की वास्तुकला (Architecture of Rajgad Fort):-

Rajgad Fort
Rajgad Fort

राजगढ़ किला भारत के महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले में स्थित है जो कि एक पहाड़ी किला है और समुन्द्र से किले की ऊंचाई 1400 मीटर है यह किला महाराष्ट्र के प्राचीन और प्रसिद्ध जिलों में से एक माना जाता है

राजगढ़ किले को प्राचीन समय में मुरुमदेव के नाम से जाना जाता था यह किला पुणे शहर से 60 किलोमीटर दूर स्थित सह्याद्रि पर्वतमाला के दक्षिण- पश्चिम दिशा में स्थित है किले में प्राचीन अवशेषों के रूप में महल, खंडहर और विशाल कुंड भी दिखाई देते हैं

यह किला 40 किमी व्यास के साथ मजबूत दीवारों के साथ खड़ा हुआ है जिसे हमलावरो के द्वारा भी गिरना बहुत मुश्किल है

राजगढ़ किले का विवरण :-

Rajgad Fort
Rajgad Fort

इस प्रसिद किले को 4 भागो में विभाजित किया गया है जिसे बालेकिल्ला (छोटे किले), संजीवानी माची, सुवेला माची और पद्मावती माची के नाम से जाना जाता है

बाली किला (Bali Fort) –

यह राजगढ़ किले के सबसे ऊंचे हिस्सों में से एक है जिसमे पानी की खाई, महलों और गुफाए भी शामिल है।  बालेकिल्ला के प्रवेश द्वार को महाद्वार के नाम से भी जाना जाता है। इस सुविधाजनक स्थान से आप पूरे किले को देख सकते हैं।

संजीवानी माची (Sanjeevani Machi) –

संजीवनी को माची पैलेस परिसर के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। और तीन-परत किलेबंदी को एक चमत्कार माना जाता है। यह भाग लगभग 2.5 किलोमीटर तक फैला है और इसमें कई कुंड हैं। किले की निचली परतों को अलग सुरक्षा के लिए द्वारों द्वारा गढ़ से अलग रखा गया है। यह रास्ते में बाहरी किले से सीधे निकलती है।

पद्मावती माची (Padmavati Machi) –

राजगढ़ किले के इस भाग का उपयोग सैन्य के आवासीय क्षेत्र के रूप में किया जाता था। यहाँ शिवाजी की पहली महारानी साईबाई का मकबरा भी बना हुआ है। और उसके ही नजदीक दीवानखाना, झील, चोर द्वारजा, घोड टेल, राजवाड़ा, दारू कोथर, पद्मावती मंदिर, , गुंजवाणे दरवाजा और पाली दरवाजा स्थित है।

सुवेला माची (Suvela Machi) –

सुवेला माची राजगढ़ किले के पूर्वी भाग में एक संकरी पट्टी के रूप में बनी हुयी है, जी की शक्तिशाली निष्कर्ष तक पहुंचती है, किले में, किले की किलेबंदी से पहले एक हनुमान मंदिर भी स्थित है

राजगढ़ किले के आसपास पर्यटक स्थल (Tourist place around of Rajgad Fort):-

अगर आप राजगढ़ किला घूमने का प्लान बना रहे है तो आप को बता दे की महाराष्ट्र के पुणे शहर में राजगढ़ किले के अलावा भी कई प्रसिद लोकप्रिय पर्यटक स्थल है जो किले के नजदीक ही स्थित है जो बेहत ही प्रसिद भी माने जाते है जहाँ आप को पुणे की यात्रा के दोरान अवश्य जाना चाहिए।

  • राजीव गांधी जुलोजिकल पार्क
  • शनिवार वाडा पुणे
  • विसापुर किला
  • तोरणा किला
  • भुलेश्वर मंदिर
  • दर्शन संग्रहालय
  • कटराज जैन मंदिर
  • पुणे-ओकायामा फ्रेंडशिप गार्डन
  • सरसबाग गणपति मंदिर
  • भोर व्यू पॉइंट
  • तानाजिसागर डैम
  • आगा खान पैलेस
  • रंजनगांव गणपति मंदिर
  • पश्चिमी घाट
  • पार्वती हिल पुणे
  • राजा दिनकर केलकर संग्रहालय पुणे

Read More-

बेकल किले का इतिहास

सज्जनगढ़ किले का इतिहास-

जलालगढ़ किले का इतिहास

राजगढ़ किले में घुमने का सही समय, खुलने का समय और प्रवेश शुल्क :-

Rajgad Fort
Rajgad Fort

घुमने का सही समय 

अगर आप राजगढ़ किले में घूमने जाने का विचार बना रहे हैं तो हम आपको बता दें कि वैसे तो साल में आप कभी भी जा सकते हैं लेकिन अप्रैल से जून तक के महीने में ना जाए क्योंकि इन महीनों में गर्मी बहुत पड़ती है और तापमान अधिक डिग्री तक पहुँच जाता है  इसलिए आप सितम्बर से लेकर मार्च तक के महीनों में वहां घूमने जा सकते हैं इस समय मौसम ठंडा रहता है और राजगढ़ फोर्ट बेहत खुबसूरत लगता है। और इस समय आप राजगढ़ किले के अलावा भी पुणे के ओर भी प्रसिद स्थल घूम सकते है

खुलने का समय :-

राजगढ़ किला सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम को 6:00 बजे तक खुला रहता है।

प्रवेश शुल्क :-

राजगढ़ किले में घूमने के लिए कोई भी प्रवेश शुल्क नही देना पड़ता, आप बिना प्रवेश शुल्क दिए आराम से घूम सकते है

राजगढ़ किले तक केसे पहुंचे (How to reach Rajgad Fort) :-

ट्रेन से राजगढ़ किले तक केसे पहुंचे :-

अगर आप ट्रेन से जाने की सोच रहे हैं तो आप को बता दे की राजगढ़ किले के सबसे नजदीक पुणे रेलवे स्टेशन है जो भारत के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशन से भी जुड़ा हुआ है रलवे स्टेशन से आप बस या टेक्सी ले सकते है और किले तक पहुच सकते है।

फ्लाइट से राजगढ़ किले तक केसे पहुंचे :-

अगर आप हवाई जहाज से जाना चाहते हैं तो बता दे की पुणे शहर में स्थित लोहगाँव हवाई अड्डा या पुणे हवाई अड्डा राजगढ़ किले के सबसे नजदीक है और भारत के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है हवाई अड्डे से आप बस या टेक्सी की मदद से किले तक पहुंच सकते है।

सड़क मार्ग से राजगढ़ किले तक केसे पहुंचे :-

अगर आप सड़क मार्ग के रास्ते से जाना चाहते हैं तो आप खुद के साधन से भी जा सकते हैं यह महाराष्ट्र का पुणे शहर सड़क मार्ग के द्वारा सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है और सभी शहरों में चलने वाली सार्वजनिक बसे भी आपको पुणे शहर या राजगढ़ किले तक पहुंचा सकती हैं।

राजगढ़ किले तक पहुंचने का मेप :-

सवाल जवाब (Question Answer) :-

राजगढ़ किले कहां स्थित है?

भारत के महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले में स्थित है

राजगढ़ किले का निर्माण किसने किया?

छत्रपति शिवाजी ने

राजगढ़ किला प्रेरकों के लिए कितने बजे खुलता और बंद होता है?

सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम को 6:00 बजे तक खुला रहता है।

राजगढ़ किला क्यों फेमस है?

छत्रपति शिवाजी की वीरता और साहस के कारण और अपनी अनोखी वास्तुकला के कारण काफी फेमस है

सबसे महत्वपूर्ण बाते (Most important topic) :-

दोस्तों की ऐतिहासिक इमारतों महलों और पर्यटक स्थलों पर यात्रा अवधि टिकट के पैसे जैसे छोटी चीजें बदलती रहती है।

यदि अगर आप को इनके बारे में पता है तो आप कमेंट में जरूर लिखें हम आपके द्वारा दी गई जानकारी जल्द ही अपडेट कर देंगे और यदि इस पोस्ट में हमसे कोई गलती हो गई है तो वह जरूर बताएं।

धन्यवाद

Leave a Comment