गजनेर पैलेस का इतिहास और पैलेस में घूमने की जानकारी

Gajner Palace
Gajner Palace

नमस्कार आपका हमारे Knowledge with ruchi.com blog मैं स्वागत है भारत अपने इतिहास और भूगोल के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है भारत में बहुत से किले और महल बने हुए हैं जो कि अपने इतिहास के लिए जाने जाते हैं साथ ही कई प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहरे भी मौजूद है जिन्हें यूनेस्को और नेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है।

आज हम ऐसे ही एक पैलेस के बारे में जानेंगे जिसका नाम है “गजनेर पैलेस ”

यदि आप ऐतिहासिक धरोहरों को देखने या उनके बारे में जानने के शौकीन है तो आर्टिकल को शुरू से अंत तक पूरा पढ़ें।

Contents hide

गजनेर पैलेस का इतिहास (Gajner Palace History in Hindi):-

Gajner Palace
Gajner Palace

गजनेर पैलेस राजस्थान के बीकानेर जिले मे स्थित हैं। गजनेर पैलेस का निर्माण महाराजा गंगा सिंह ने करवाया था। ब्रिटिश काल के दौरान इस महल को एक लॉज के रूप मे इस्तेमाल किया जाता था। ईस्ट इंडिया कंपनी के राज के दौरान जब बहुत से वायसराय भारत आए तब वह यहां शिकार तथा अवकाश बिताना पसंद करते थे।

महाराजा गंगा सिंह शिकार करना पसंद किया करते थे, जिस कारण उन्होंने अपने संग्रहालय में कई जानवरो की खाल एवं सिंगो का बहुत विशाल संग्रह कर रखा था। जिसे आप अब पैलेस के संग्रहालय में देख सकते है।

इसकी लोकप्रियता को देखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसे होटल में बदल दिया।

गजनेर पैलेस की वास्तुकला (Architecture of Gajner Palace):-

Gajner Palace
Gajner Palace

यह गजनेर पैलेस झील के किनारे स्थित होने के कारण पर्यटकों के आकर्षण का एक बड़ा केंद्र हैं। यह गजनेर पैलेस लगभग 6000 करोड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। इस महल की वास्तुकला जैन तथा मुगल वास्तुकला से प्रेरित है तथा इस महल में राजस्थानी वास्तुकला का मिश्रण भी है।

इस पैलेस में स्थित झरोखे, मूर्तियां तथा बलुआ पत्थर की कारीगरी इसे और भी दर्शनीय बना देती हैं।इस महल में डूंगर निवास, चंपा निवास, गुलाब निवास तथा मंदिर चौक मुख्य आकर्षण है। यहां स्थित डूंगर निवास में 1308 शामिल है

जो ब्रिटिश काल में ब्रिटिश लोगों की मेजबानी के लिए उपयोग में लिए जाते थे। मंदिर चौक इस महल का अंतिम विंग है, जिसमें सदियों पुराना बरगद का वृक्ष पेड़ तथा एक प्राचीन मंदिर तथा एक स्वागत कक्ष उपस्थित है।

ब्रिटिश काल के दौरान रेलवे अधिकारियों के लिऐ इस पैलेस में स्थित गुलाब निवास में 32 कार्यकारी कमरे भी बनाये गए थे। इस पैलेस मे पर्यटक साइक्लिंग, लॉन टेनिस, बर्ड वाचिंग तथा वाइल्ड लाइफ सफारी का आनंद भी ले सकते हैं।

गजनेर पैलेस की यात्रा के दौरान आप क्या क्या कर सकते है (things to do in Gajner palace tour):-

Gajner Palace
Gajner Palace
  • गजनेर पैलेस में शाम के समय बहुत ही शानदार संगीत और नृत्य के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जिसमें शामिल होने का मौका आपको नही गवाना चाहिए। पर्यटक इस कार्यक्रम का बहुत आनंद उठाते है। जिसके जरिए पर्यटकों को यहां की संस्कृति को जानने का भी मौका मिलता है।
  • गजनेर पैलेस से कुछ ही दूरी पर बहुत प्रसिद्ध वन्यजीव अभ्यारण्य हैं, जहां आप घूम सकते हैं।
  • अगर आप गजनेर पैलेस की यात्रा करने की सोच ही रहे हैं तो आपको यहां पर डेजर्ट सफारी तथा ऊट सफारी का आनंद भी जरूर उठाना चाहिए।
  • आप यहां के स्वदेशी स्टॉल पर उपलब्ध कई हस्तनिर्मित मूर्तियां तथा अन्य सजावटी सामान की खरीदारी करते हुए इस यात्रा का और भी लुत्फ उठा सकते हैं।

गजनेर पैलेस के आसपास पर्यटक स्थल (Tourist place around of Gajner Palace):-

Gajner Palace
Gajner Palace

अगर आप गजनेर पैलेस घुमने का प्लान बना रहे है तो आप को बता दे की राजस्थान के बीकानेर जिले में गजनेर पैलेस के अलावा भी कई प्रसिद लोकप्रिय पर्यटक स्थल है जो गजनेर पैलेस के नजदीक ही स्थित है जो बेहत ही प्रसिद भी माने जाते है जहाँ आप को बीकानेर की यात्रा के दोरान अवश्य जाना चाहिए।

  • गजनेर झील
  • गजनेर वन्य जीव अभ्यारण
  • करणी माता मंदिर
  • जूनागढ़ का किला
  • कोलायत मंदिर
  • कोलायत झील
  • लालगढ़ पैलेस
  • देवी कुंड सागर
  • लक्ष्मीनाथ मंदिर
  • गंगा सिंह संग्रहालय
  • शिव बाड़ी मंदिर
  • रामपुरिया हवेली
  • सादुल सिंह संग्रहालय
  • भांडासर जैन मंदिर
  • ऊंट अनुसंधान केंद्र

Read More-

गढ़ पैलेस का इतिहास

जयपुर शहर की शान “रामबाग पैलेस”-

जंगल के बीचो बीच बना “सरिस्का पैलेस”-

गजनेर पैलेस घुमने का सही समय, खुलने का समय और प्रवेश शुल्क :-

Gajner Palace
Gajner Palace

घुमने का सही समय 

अगर आप गजनेर पैलेस घूमने जाने का विचार बना रहे हैं तो हम आपको बता दें कि वैसे तो साल में आप कभी भी जा सकते हैं ,लेकिन अप्रैल से जून तक के महीने में ना जाए क्योंकि इन महीनों में राजस्थान में गर्मी बहुत पड़ती है और तापमान अधिक डिग्री तक पहुँच जाता है इसलिए आप सितम्बर से लेकर मार्च तक के महीनों में वहां घूमने जा सकते हैं इस समय मौसम ठंडा रहता है और गजनेर पैलेस बेहत खुबसूरत लगता है।

खुलने का समय 

गजनेर पैलेस में आप कभी भी आ सकतें हैं। इसका कोई निश्चित समय तय नहीं है। यह पर्यटकों के लिए 24 घंटे खुला रहता है।

प्रवेश शुल्क 

गजनेर पैलेस मे प्रति व्यक्ति 100 रुपए प्रवेश शुल्क हैं। जैसा कि हम आपको बता चुके हैं कि यह एक पैलेस है जिसे अब होटल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है अतः यदि आप इसमें ठहरते हैं तो आपका 8000 से 20,000 रुपए प्रति दिन कमरे का शुल्क लगता है।

गजनेर पैलेस तक केसे पहुंचे (How to reach Gajner Palace) :-

अगर आप भी अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ गजनेर पैलेस घूमने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि गजनेर पैलेस तक पहुंचने के कई मार्ग है जिसमें हवाई अड्डा या सड़क मार्ग या ट्रेन के द्वारा भी आप गजनेर पैलेस तक पहुंच सकते हैं

ट्रेन से गजनेर पैलेस तक केसे पहुंचे :-

अगर आप ट्रेन से जाने की सोच रहे हैं तो आप को बता दे की गजनेर पैलेस के सबसे अधिक पास बीकानेर रेलवे स्टेशन है ।रेलवे स्टेशन से गजनेर पैलेस मात्र 33 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है तथा स्टेशन पहुंचकर यहां से आप कैब या टैक्सी कर कर गजनेर पैलेस तक पहुंच सकते हैं

फ्लाइट से गजनेर पैलेस तक केसे पहुंचे :-

अगर आप हवाई जहाज से जाना चाहते हैं तो जोधपुर हवाई अड्डा बीकानेर के सबसे नजदीक है जो की गजनेर पैलेस से केवल 251 किमी दुरी पर स्थित है हवाई अड्डे से आप बस या टेक्सी की मदद से गजनेर पैलेस तक पहुंच सकते है।

सड़क मार्ग से गजनेर पैलेस तक केसे पहुंचे :-

अगर आप सड़क मार्ग के रास्ते से गजनेर पैलेस जाना चाहते हैं तो आप खुद के साधन से भी जा सकते हैं यह गजनेर पैलेस सड़क मार्ग के द्वारा सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है और सभी शहरों में चलने वाली सार्वजनिक बसे भी आपको गजनेर पैलेस तक पहुंचा सकती हैं।

गजनेर पैलेस तक पहुंचने का मेप :-

सवाल जवाब (Question Answer) :-

गजनेर पैलेस कहां स्थित है?

राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित है।

गजनेर पैलेस का निर्माण किसने करवाया?

महाराजा गंगा सिंह ने करवाया था।

गजनेर पैलेस प्रेरकों के लिए कितने बजे खुलता और बंद होता है?

यह पर्यटकों के लिए 24 घंटे खुला रहता है।

गजनेर पैलेस क्यों फेमस है?

गजनेर पैलेस अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है इसमें स्थित संग्रहालय, गुलाब निवास ,डूंगर निवास ,चौक मंदिर भी इसके आकर्षण का केंद्र है। तथा गजनेर पैलेस का मुख्य आकर्षण इसकी बनावट तथा इसकी महीन कारीगरी है।

सबसे महत्वपूर्ण बाते (Most important topic) :-

दोस्तों की ऐतिहासिक इमारतों महलों और पर्यटक स्थलों पर यात्रा अवधि टिकट के पैसे जैसे छोटी चीजें बदलती रहती है।
यदि अगर आप को इनके बारे में पता है तो आप कमेंट में जरूर लिखें हम आपके द्वारा दी गई जानकारी जल्द ही अपडेट कर देंगे और यदि इस पोस्ट में हमसे कोई गलती हो गई है तो वह जरूर बताएं।

धन्यवाद

Leave a Comment