नमस्कार! आपका हमारे Knowledge With Ruchi Blog में स्वागत है भारत अपने इतिहास और भूगोल के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है। भारत में बहुत से किले और महल बने हुए हैं, जो अपने इतिहास के लिए प्रसिद्ध हैं, साथ ही कई प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहरे भी मौजूद है, जिन्हें यूनेस्को और नेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है।
आज हम ऐसे ही एक पैलेस के बारे में जानेंगे जिसका नाम है “राय का बाग पैलेस”।
यदि आप ऐतिहासिक धरोहरों को देखने या उनके बारे में जानने के शौकीन है तो आर्टिकल को शुरू से अंत तक पूरा पढ़ें।
राय का बाग पैलेस का इतिहास (Rai Ka Bagh Palace History in Hindi):-
![राय का बाग पैलेस का इतिहास और पैलेस के रोचक तथ्य 2 Rai ka Bagh Palace](https://www.knowledgewithruchi.com/wp-content/uploads/2023/10/Rai-ka-bagh-Palace-P.-3.jpg)
राईका बाग पैलेस का निर्माण 1663-64 में महाराजा जसवंत सिंह प्रथम की पत्नी, “हाडी रानी जसरंग दे” द्वारा करवाया गया था। इस पैलेस के चार दीवारों के आस-पास एक आकर्षक बाग का निर्माण हुआ और बाद में कुछ महलों का निर्माण भी किया गया।
जोधपुर से बाहर जाते समय राजाओं का पहला ठिकाना यहीं पर था, और जब जोधपुर में ख़ास मेहमान आते थे, तो उन्हें यहीं ठहराया जाता था। महाराजा जसवंतसिंह जी द्वितीय ने इस स्थल को बहुत पसंद किया था, इसलिए उन्होंने इसे अपना स्थायी निवास बना लिया।
1881 के पूर्व, महाराजा जसवंत सिंह द्वितीय ने पैलेस में एक अष्टपहलू महल का निर्माण कराया था। 1883 में, जब स्वामी दयानंद सरस्वती जोधपुर आए, तो उन्हें इसी महल में आवास प्रदान किया गया था, और इसी स्थान पर उन्होंने आम जनता और राजपरिवार के सदस्यों को अपने प्रवचनों का सुनाया।
राय का बाग पैलेस की वास्तुकला :-
![राय का बाग पैलेस का इतिहास और पैलेस के रोचक तथ्य 3 Rai ka Bagh Palace History In Hindi](https://www.knowledgewithruchi.com/wp-content/uploads/2023/10/Rai-ka-Bagh-Palace-P.-1.jpg)
राजस्थान के जीवंत शहर जोधपुर के बीच स्थित राय का बाग पैलेस, इस आकर्षक क्षेत्र के शाही वैभव और ऐतिहासिक महत्व का प्रमाण है। राय का बाग पैलेस की सबसे खास विशेषताओं में से एक इसकी उत्कृष्ट राजपूत वास्तुकला है।
महल मुगल और राजपूत डिजाइन तत्वों का एक सामंजस्यपूर्ण मिश्रण प्रदर्शित करता है, जो अलंकृत मेहराबों, नाजुक झरोखों (बालकनी), जटिल नक्काशीदार स्तंभों और सुंदर परिदृश्य वाले बगीचों की विशेषता है। स्थापत्य शैली उस समृद्धि और भव्यता को दर्शाती है जो जोधपुर राजघराने का पर्याय थी।
सदियों से, राय का बाग पैलेस में विभिन्न शासकों के तहत कई नवीकरण और विस्तार हुए हैं। प्रत्येक शासक ने महल में अपने अनूठे स्पर्श जोड़े, जिससे यह स्थापत्य शैली का एक आकर्षक मोज़ेक बन गया। 19वीं शताब्दी में महाराजा जसवन्त सिंह द्वितीय के शासनकाल के दौरान महल में महत्वपूर्ण विस्तार और परिशोधन देखा गया।
राय का बाग पैलेस हेरिटेज होटल :-
![राय का बाग पैलेस का इतिहास और पैलेस के रोचक तथ्य 4 Rai ka Bagh Palace](https://www.knowledgewithruchi.com/wp-content/uploads/2023/10/Rai-ka-bagh-palace-P.-4.jpg)
हाल के वर्षों में, राय का बाग पैलेस को एक हेरिटेज होटल में बदल दिया गया है, जिससे मेहमान राजस्थान के बीते युग के शाही आकर्षण का अनुभव कर सकते हैं। इस महल में रहना समय में पीछे जाने जैसा है,
क्योंकि आगंतुक इसके समृद्ध इतिहास, भव्य सजावट और त्रुटिहीन आतिथ्य में डूबे हुए हैं।इसके हरे-भरे बगीचे, प्राचीन प्रांगण और अलंकृत कक्ष जोधपुर के तत्कालीन शासकों के जीवन की झलक पेश करते हैं।
राय का बाग पैलेस के आसपास पर्यटक स्थल :-
![राय का बाग पैलेस का इतिहास और पैलेस के रोचक तथ्य 5 Rai ka Bagh Palace](https://www.knowledgewithruchi.com/wp-content/uploads/2023/10/Rai-ka-Bagh-Palace-P.-2.jpg)
अगर आप राय का बाग पैलेस में घुमने का प्लान बना रहे है तो आप को बता दे की राजस्थान के जोधपुर जिले में राय का बाग पैलेस के अलावा भी कई प्रसिद लोकप्रिय पर्यटक स्थल है जो राय का बाग पैलेस के नजदीक ही स्थित है जो बेहत ही प्रसिद भी माने जाते है जहाँ आप को जोधपुर की यात्रा के दोरान अवश्य जाना चाहिए।
- मेहरानगढ़ किला
- शीश महल
- फूल महल
- महामंदिर
- सोमनाथ मंदिर
- मोती महल
- राय बाग पैलेस
- बालसमंद झील
- महामंडलेश्वर महामंदिर
- खेजड़ला किला
- जसवंत थाडा
- बन्ना मंदिर
- मंडोर गार्डन
- मेहरानगढ़ फोर्ट म्यूजियम
- चामुंडा माता मंदिर
- माचिया जैविक उद्यान
- कायलाना झील
- उम्मेद भवन पैलेस
- ओसियां मंदिर
- राव जोधा डेजर्ट रॉक पार्क
- घंटा घर
- त्रिपोलिया बाजार
- चांद बाउरी
- तोरजी का झालरा
- ट्रॉफी बार
- रास हवेली
- उम्मेद हेरिटेज आर्ट स्कूल
- चान्वा लूनी किला
- संग्रहालय
- स्पलैश वाटर पार्क
- मसूरिया हिल गार्डन
- रानीसर पदमसर
- मजेदार दुनिया
- फ्लाइंग फॉक्स
- निराली धानी
- तखत सागर झील
- ऑन दी रॉक्स
- उमेद उद्यान चिड़ियाघर
- अरना झरना
- गुडा झील
- खिचन पक्षी अभयारण्य
Read More:-
जोधपुर का प्रसिद्ध भोजन :-
![राय का बाग पैलेस का इतिहास और पैलेस के रोचक तथ्य 6 Jodhpur ka Famous Food](http://knowledgewithruchi.com/wp-content/uploads/2022/12/Food-p.-1024x576.jpg)
राय का बाग पैलेस, राजस्थान के ऐतिहासिक और सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक माना जाता है जहां राय का बाग पैलेस को देखने हजारों संख्या से भी अधिक पर्यटक आते हैं तथा यहां के स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लेते हैं।
यदि आप भी यहां के स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लेना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि वैसे तो यहां के सभी भोजन स्वादिष्ट है जेसे दाल बाटी चूरमा और मावा कचोरी यहाँ का सबसे प्रसिद फूड है।तथा दूध -जलेबी, घेवर और मिर्ची बड़ा ,सांगरी सब्जी प्याज की कचोरी का स्वाद ले सकते है।
राय का बाग पैलेस घूमने का सही समय, खुलने का समय और प्रवेश शुल्क :-
घूमने का सही समय :–
अगर आप राय का बाग पैलेस घूमने जाने का विचार बना रहे हैं तो हम आपको बता दें कि वैसे तो साल में आप कभी भी जा सकते हैं ,लेकिन अप्रैल से जून तक के महीने में ना जाए क्योंकि इन महीनों में राजस्थान में गर्मी बहुत पड़ती है और तापमान अधिक डिग्री तक पहुँच जाता है इसलिए आप सितम्बर से लेकर मार्च तक के महीनों में वहां घूमने जा सकते हैं इस समय मौसम ठंडा रहता है और राय का बाग पैलेस बेहत खुबसूरत लगता है।
खुलने का समय :-
राय का बाग पैलेस सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम को 6:00 बजे तक खुला रहता है।
प्रवेश शुल्क :-
जेसा की हम आप को बता चुके है यह राय का बाग पैलेस अब एक लग्जरी होटल के रूप में बदल गया है इसलिए आप यहाँ आराम से घूम सकते है इस के लिए कोई शुल्क नही देना पड़ता लेकिन इस होटल में रुकने के लिए कमरों की आधुनिक सुविधाओ के अनुसार शुल्क देना पड़ेगा है
राय का बाग पैलेस तक केसे पहुंचे :-
ट्रेन से राय का बाग पैलेस तक केसे पहुंचे :-
अगर आप ट्रेन से जाने की सोच रहे हैं तो आप को बता दे की राय का बाग पैलेस के सबसे नजदीक जोधपुर रेलवे जंक्शन है जो की केवल 5-6 km दुरी पर स्थित है, रेलवे स्टेशन से आप बस या टेक्सी ले सकते है और पैलेस तक पहुंच सकते है।
फ्लाइट से राय का बाग पैलेस तक केसे पहुंचे :-
अगर आप हवाई जहाज से जाना चाहते हैं तो जोधपुर हवाई अड्डा राय का बाग पैलेस के सबसे नजदीक है जो की केवल 5-6 km दुरी पर स्थित है, हवाई अड्डे से आप बस या टेक्सी की मदद से राय का बाग पैलेस तक पहुंच सकते है।
सड़क मार्ग से राय का बाग पैलेस तक केसे पहुंचे :-
अगर आप सड़क मार्ग के रास्ते से जाना चाहते हैं तो आप खुद के साधन से भी जा सकते हैं यह राय का बाग पैलेस सड़क मार्ग के द्वारा सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है और सभी शहरों में चलने वाली सार्वजनिक बसे भी आपको जोधपुर शहर या पैलेस तक पहुंचा सकती हैं।
राय का बाग पैलेस तक पहुंचने का मेप :-
सवाल जवाब :-
राय का बाग पैलेस कहां स्थित है?
भारत में राजस्थान के जोधपुर जिले में स्थित है।
राय का बाग पैलेस की स्थापना कब हुई?
किले की स्थापना सन 1663-64 में हुई।
राय का बाग पैलेस का निर्माण किसने करवाया?
इस पैलेस का निर्माण जसवंत सिंह प्रथम की पत्नी, “हाडी रानी जसरंग दे” के द्वारा करवाया गया था।
राय का बाग पैलेस प्रेरकों के लिए कितने बजे खुलता और बंद होता है?
यह पैलेस सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम को 6:00 बजे तक खुला रहता है।
राय का बाग पैलेस क्यों फेमस है?
राय का बाग पैलेस अपनी शाही वास्तुकला और एक लग्जरी हेरिटेज होटल होने के कारण काफी फेमस है
सबसे महत्वपूर्ण बाते :-
दोस्तों की ऐतिहासिक इमारतों महलों और पर्यटक स्थलों पर यात्रा अवधि टिकट के पैसे जैसे छोटी चीजें बदलती रहती है।
यदि अगर आप को इनके बारे में पता है तो आप कमेंट में जरूर लिखें हम आपके द्वारा दी गई जानकारी जल्द ही अपडेट कर देंगे और यदि इस पोस्ट में हमसे कोई गलती हो गई है तो वह जरूर बताएं।
धन्यवाद